फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur hotel raided: 6 girls, a young man and manager in custody, objectionable items also recovered

जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा: 6 युवतियां, एक युवक और मैनेजर हिरासत में, आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Sun, 28 May 2023 07:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 07:48 AM IST
सार

पुलिस ने 6 युवतियां, एक युवक और मैनजर हिरासत में लिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Jaunpur hotel raided: 6 girls, a young man and manager in custody, objectionable items also recovered
जौनपुर के होटल में छापेमारी: 6 युवतियां, एक युवक और मैनेजर हिरासत में, आपत्तिजनक सामान भी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के होटल में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने 6 युवतियां, एक युवक और मैनजर हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। 

नगर के ओलंदगंज स्थित एक होटल में लंबे समय चल रहे देह व्यापार का शुक्रवार को भंडाफोड प्रशासन ने भंडाफोड़ कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मौके से छह युवतियां व दो युवक पकड़े गए। चेकिंग के दौरान दो कमरे में जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही कमरे में शराब की खाली बोतल व नए व प्रयोग हुए कंडोम फेंके हुए मिले। पकड़े गए सभी युवक व युवतियों को प्रशासन ने कोतवाली में ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद होटल को प्रशासन के अधिकारियों ने सील कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह यातायात पुलिस के साथ जेसीज चौराहे पर अतिक्रमण हटवा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी ने बताया कि ओलंदगंज में एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बगल में गौतमबुद्ध नाम के होटल में अवैध काम हो रहा है। इससे आस-पास का माहौल खराब हो रहा है। इस पर वह फौरन होटल में धमक पड़े, जहां होटल के कुछ कमरे बंद हाल में मिले। दो कमरे में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले तथा एक कमरे में तीन युवतियां एक साथ एक कमरे में आराम करती हुई मिलीं। साथ ही महिला मुखिया भी वहां मिली, लेकिन पकड़ने से पहले ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। पूछताछ में उन्होंने भी अपनी संलिप्तता बताई। होटल मैनेजर धर्मापुर निवासी महेश यादव से जब सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ाई से पूछताछ किया तो सभी के होश उड़ गए। उसने बताया होटल मऊ निवासी व्यकित का है। वह पिछले चार माह से कार्य कर रहा था। कहा कि एक युवती महिलाओं व युवतियों को लेकर आती थी।

अपने साथ लड़कों को सेट करके लाती थीं। मेरा काम सिर्फ 500 रुपये में कमरे देने का है। कुछ का आधार कार्ड ले पाता हूं कुछ का नहीं। पुलिस के आने से पहले मौके से देह व्यापार का धंधा कराने वाली एक महिला व एक युवक फरार हो गए। अधिकारियों की माने तो पकड़ी गई एक युवती नाबालिग है, फिलहाल उसकी जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि छापेमारी करके छह महिलाओं व दो युवकों को कोतवाली में भेज दिया गया है। इनके ऊपर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। मौके पर दो कमरों में आपत्तिजनक हालत में जोड़े मिले। अभिलेखों को जब्त करके हुए होटल सील कर दिया गया है। होटल मालिक मऊ के रहने वाले है, राशन कार्ड पर उनका स्थानीय पता जौनपुर शहर का हुसेनाबाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed