फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police picked up BSP candidate from Purana Chowk BSP candidate accused of influencing voters in front of obser

Mau: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया, रास्ते में महिलाओं ने रोका और फिर...

Thu, 11 May 2023 11:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 11 May 2023 11:51 AM IST
सार

महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी से त्रिलोकी सोनकर को छुड़ा कर अपने साथ लेकर चली गईं। उधर इसकी सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने किसी तरह से भीड़ पर काबू पाया तथा भीड़ को खदेड़ा। तब तक समर्थक त्रिलोकी सोनकर को लेकर चले गये थे। 

विज्ञापन
Police picked up BSP candidate from Purana Chowk BSP candidate accused of influencing voters in front of obser
Mau: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में दोहरीघाट नगर पंचायत के पुराना चौक पर चुनाव प्रेक्षक के साथ भारी संख्या मे पहुंची पुलिस फोर्स ने बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर को चुनाव मे गड़बड़ी करने के आरोप में उठाया। इसके बाद थानाध्यक्ष  अपनी गाड़ी मे बैठाकर त्रिलोकी सोनकर को थाने ले जा रहे थे जिसकी भनक लगते ही बसपा समर्थकों ने लाहौरी माता चौक के समीप थानाध्यक्ष की गाड़ी को घेर लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023 Live: मिर्जापुर में बुजुर्ग महिला की कायल हुईं DM दिव्या मित्तल, आधार कार्ड देखा और...
विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी से त्रिलोकी सोनकर को छुड़ा कर अपने साथ लेकर चली गईं। उधर इसकी सूचना पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने किसी तरह से भीड़ पर काबू पाया तथा भीड़ को खदेड़ा। तब तक समर्थक त्रिलोकी सोनकर को लेकर चले गये थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि पुराना चौक पर बसपा प्रत्याशी मतदाताओ पर वोट के लिये भीड़ लगाकर दबाव बना रहे थे। इसलिये उनको हिरासत में लिया  गया। इधर बसपा प्रत्याशी त्रिलोकी सोनकर का कहना है कि मै चुपचाप पुराना चौक पर एक मकान मे बैठा था पुलिस जबरदस्ती हम पकड़कर अपने साथ ले गयी। जबकि बहुत ही शान्तिपूर्ण तरिके से मतदान हो रहा था, सभी प्रत्याशी एक दुसरे से मिलजुल बात भी कर रहे थे।
घटनाक्रम के बाद नगर मे अतिरिक्तफोर्स लगा दी गयी ।फिर चुनावशान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये सीओ नरेश कुमार  उपजिलाधिकारक मय फोर्स के साथ जमे रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed