{"_id":"f55c6694f66be3e8a9ad2c62392a4e67","slug":"police-investigate-the-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीदा और दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीदा और दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी संजीदा और घोसी के बैसवाड़ा मोहल्ले में वृद्ध दंपति अकील एवं शकील की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कुछ सुराग नहीं लगा सकी है।
दोनों घटनाओं में शक की सुई भले ही नजदिकियों पर आकर टिकी हुई है लेकिन अभी कोई भी स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लगे हैं जिससे यह कहा जा सके कि किन कारणों से दोनों स्थानों पर हत्याएं हुई हैं। पुलिस की अलग अलग टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही इन घटनाओं में पुलिस का हाथ हत्यारों की गिरेबान तक होगा।
विज्ञापन
बता दें कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी मुहम्मद राशिद की पुत्री संजीता की हत्या बुधवार यानि 9 दिसंबर की रात गला रेतकर की गई। हत्यारों ने उसका शव बुनकर कालोनी के पीछे कब्रिस्तान के समीप फेंक दिया था। गुरूवार को उसका शव परिवार के सदस्यों को मिला।
संजीदा का अपने पति से तलाक के बाद हर्जाने में मिले रूपये को लेकर हुई हत्या की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस हत्या में कोई नजदीकी व्यक्ति पर ही पुलिस का शक है। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा मोहल्ले में हुई अकील एवं शकील की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर सकी है।
पुलिस की जांच की दिशा किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा लूट या कलह के मामले को लेकर चल रही है। इसके तहत शनिवार को पुलिस ने अकील के बहू एवं उसके मायके वालों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।
पुलिस किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की आशंका को लेकर मोहल्ले के ऐसे संदिग्ध पर भी नजर रखे हुए है जो इस घटना को इस जघन्यता के साथ वारदात दे सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय का कहना है कि दोनों घटनाओं में उनके परिवार के नजदीकियों से लेकर हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ चल रही है।