{"_id":"68ea7f32f34e3a330908df7d","slug":"police-case-filed-against-wife-lover-and-six-others-after-25-days-of-abetment-to-suicide-in-mau-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 25 दिन बाद मुकदमा, मृतक की पत्नी व प्रेमी सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 25 दिन बाद मुकदमा, मृतक की पत्नी व प्रेमी सहित छह पर केस
Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 25 दिन बाद पत्नी, प्रेमी सहित छह पर मुकदमा दर्ज किया है। युवक ने ससुराल में फंदे से लटककर जान दी थी।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मोहित तिवारी (28) की ससुराल मऊ के चिरैयाकोट में हुई मौत के मामले में पुलिस ने 25 दिन बाद नौ अक्तूबर को पत्नी संगीता और प्रेमी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते 15 सितंबर की है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन बुढ़ान मोहल्ले में स्थित ससुराल में मोहित ने खुदकुशी कर ली थी। मोहित की मां गायत्री देवी ने बहू के अवैध संबंध को बेटे की मौत का कारण बताते हुए हत्या की शिकायत पुलिस से की थी।
विज्ञापन
मां की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बहू संगीता का किसी गैर पुरुष से अवैध संबंध है, इसके चलते बेटे और बहू में आए दिन विवाद होता रहता था। बहू संगीता, उसकी बड़ी बहन रानी देवी, छोटी बहन माया पांडेय, सास और ससुर राधेश्याम पांडेय बेटे मोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
मोहित 12 सितंबर को जिउतिया व्रत के लिए पत्नी संगीता को लेकर चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन बुढ़ान स्थित अपने ससुराल आया था। लेकिन 15 सितंबर की रात उसका शव कमरे में पाइप के सहारे फंदे से लटकता मिला था। उसके बाएं हाथ की नस कटी थी। फर्श और दीवार पर खून के छींटे थे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Vivah Muhurat 2025: 21 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, बजेंगे बैंड बाजे; जानें- कब-कब है शादी के लिए शुभ मुहूर्त
घटना से चार दिन पहले मोहित के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया, उसने संगीता का प्रेमी बताते हुए गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान बहू संगीता की विदाई कराने की बात पर 15 सितंबर की रात ससुराल के लोगों से बेटे की कहासुनी और झड़प हुई।
क्या बोली पुलिस
मोहित की मां की तहरीर पर जांच के बाद पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है, जांच में जो भी सच सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
-योगेश यादव, थानाध्यक्ष, चिरैयाकोट