फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police arrested five thieves including TUV vehicle and 23 e-rickshaw battery

Mau News: टीयूवी गाड़ी से घूमकर करते थे रेकी, मौका मिलते ही ई-रिक्शा से चुरा लेते थे बैटरी; पांच गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2025 06:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

Mau Latest News: मऊ जिले की पुलिस ने टीयूवी गाड़ी व 23 ई-रिक्शा की बैटरी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Police arrested five thieves including TUV vehicle and 23 e-rickshaw battery
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिला पुलिस की संयुक्त टीम को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कैलेंडर तिराहे से पांच शातिर चोरों को एक टीयूवी गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया। चोरों के पास से ई-रिक्शा की 23 बैटरी बरामद की गई। चोरों ने बताया कि वह टीयूवी से रात में रेकी करते थे और मौका मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए चोरों में एक पर 13 तो दूसरे पर छह और तीसरे पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एएसपी महेश सिंह अत्री ने इसकी जानकारी दी। बताया कि शुक्रवार की भोर में एसओजी/स्वाट/सर्विलांस के साथ मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामघाट बंधा और कैलेंडर तिराहा मार्ग से पांच शातिर चोरों को पकड़ा। पकड़े गए चोरों की पहचान गोंडा जिले के खरबूपुर थाना क्षेत्र के रहेरवा निवासी वाहिद, बहराइच जिला के मुंडेरवा निवास रिषभ सिंह उर्फ सूर्यांस सिंह, अभिषेक उर्फ वैभव के साथ इसी जिले के बेलवा वैइसा गांव निवासी सूरज और श्रावस्ती जिला तिलकपुर गांव निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 23 ई-रिक्शा की बैट्री को बरामद किया। बताया कि चोरों में मुख्य आरोपी वाहिद ने बताया कि बरामद बैट्री में से पांच बैट्री पांच दिन पहले मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास से चोरी किया था। उसी रात घोसी कोतवाली के थानीदास से एक ई-रिक्शा से ईस्टमैन कंपनी की नीले रंग की 04 बैट्री चोरी की गई थी। 

इससे पहले बीते 28 दिसंबर की रात में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के आरीपुर से ई-रिक्शा से 5 बैट्री के साथ कस्बा नदवा सराय से एक ई-रिक्शा से 5 बैट्री चोरी हुई। बताया कि उसी रात में कस्बा बड़ागांव थाना घोसी से एक ई रिक्शा से 4 बैट्री तो बड़हलगंज गोरखपुर से वाहिद, सूरज ने इसी गाड़ी से जाकर एक ई-रिक्शा से 5 बैट्री चोरी की थी। 

चोरों ने बताया कि बड़हलगज क्षेत्र से जो बैट्री चोरी की थी उसमें से 4 बैट्री और नदवा सराय से चोरी की गई बैट्री में से एक बैट्री आजमगढ़ में राह चलते ही बेच दी थी। चोरों ने बताया कि उनके टीयूवी में घूमने के चलते उन पर कोई शक नहीं कर पाता था। जहां रात में वह मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देते थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed