फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Platforms 4 and 5 are being renovated at Mau Junction, trains will stop soon

Mau News: मऊ जंक्शन पर संवारा जा रहा प्लेटफॉर्म 4 और 5, जल्द होगा ट्रेनों का ठहराव

Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Platforms 4 and 5 are being renovated at Mau Junction, trains will stop soon
मऊ। मऊ जंक्शन स्टेशन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए प्लेटफॉर्म 4 और 5 बन कर तैयार हो चुका है। जल्द ही यहां पर ट्रेनों का ठहराव होगा। यहां से गुजरने वाली ट्रेनें अनावश्यक विलंब नहीं होंगी। आवागमन में भी आसानी हो सकेगी। साल के आखिरी तक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-चार और पांच के शुरू होने की संभावना है। रेलवे ट्रैक बिछाने और शेड लगाने के बाद इसे संवारा जा रहा है। मऊ जंक्शन पर पहले तीन ही प्लेटफॉर्म थे। इनकी संख्या दो और बढ़ा देने से अब कुल प्लेटफॉर्मों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। दिसंबर तक ट्रेनों के ठहराव के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। 5.05 करोड़ रुपये की लागत से नए प्लेटफॉर्म पर छाया के लिए शेड और यात्रियों को बैठने के लिए चेयर लगाए जा रहे हैं। वाटर बूथ, स्केलेटर, लिफ्ट, चमकदार फर्श, महिला-पुरुष शौचालय और मूत्रालय आदि सभी सुविधाएं बहाल की जाएंगी। रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क को फोरलेन कर दिया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में नई सड़कें बनाकर आवागमन बेहतर कर दिया गया है। 6.25 करोड़ रुपये की लागत से पार्सल लॉबी के पास 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जो सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ेगा। दूसरी ओर लगभग 9.80 करोड़ रुपये की लागत से एक और फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जो रेलवे स्टेशन के बाहर पश्चिम की ओर सईदी रोड तक सभी प्लेटफॉर्म को जोड़ते हुए जाएगा। इन प्लेटफॉर्म के बन जाने से रेलवे स्टेशन शहर को दोनों तरफ से जोड़ेगा। नवनिर्मित प्लेटफॉर्म पर स्केलेटर और लिफ्ट भी लगाया जा रहा है। मऊ जंक्शन से रोजाना 22 जोड़ी ट्रेनों से 12 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। कभी-कभी तीनों प्लेटफॉर्म के व्यस्त रहने से ट्रेन समय से नहीं पहुंच पाती है, इससे अनावश्यक लेट होता है। इसके साथ ही बलिया और गोरखपुर से चलकर दूसरे रास्तों से जाने वाली ट्रेनों का विस्तार करते हुए मऊ चलाया जा सकता है। इससे मालगाड़ियों के ठहराव और आवागमन में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन

-----------
कोट -
प्लेटफॉर्म संख्या चार और पांच के निर्माण में लगभग 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ट्रैक बिछाने और शेड लगाने के बाद अब स्केलेटर और लिफ्ट लगाया जा रहा है। फुटओवर बनाकर रेलवे स्टेशन को दोनों तरफ से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


- अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed