{"_id":"681e4a79bf77b4b46b011183","slug":"plant-trees-at-cow-shelters-remove-encroachment-from-river-banks-dm-mau-news-c-295-1-svns1028-127741-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रय स्थलों पर पौधरोपण कराएं, नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रय स्थलों पर पौधरोपण कराएं, नदियों के किनारे से अतिक्रमण हटाएं : डीएम
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें जिला गंगा, पौधरोपण और पर्यावरण समिति के कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने गो आश्रय स्थलों पर पौधरोपण कराने के साथ नदियों के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए
समीक्षा करते हुए डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में ठोस एवं द्रव्य पदार्थों के अपशिष्ट को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने के लिए एमआरएफ सेंटर के निर्माण की स्थिति जानकारी ली। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में द्रव्य एवं ठोस पदार्थ के अपशिष्ट को नदियों में प्रवाहित से रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल का चिन्हीकरण हो चुका है।
वहीं उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को नदी के किनारे स्थित गांव में जैविक खाद का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने के साथ पकड़ीताल, तालतरोय, नरजा ताल में मखाना, सिंघाड़ा की खेती करने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने उद्यान विभाग को किसानों का शीघ्र चयन कर इसकी पैदावार शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल वेस्ट की सूचना नियमित उपलब्ध कराने और अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का औचक निरीक्षण नगर पालिका परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ करने के निर्देश दिए। इसीक्रम में जिलाधिकारी ने पौधरोपण किए पौधों का जियो टैगिंग करने के साथ पौधों की जीवित प्रतिशत की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके पांडे, नपा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।