फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Piyush Upadhyay welcomed on becoming State Vice President.

Mau News: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर पीयूष उपाध्याय का स्वागत

Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Piyush Upadhyay welcomed on becoming State Vice President.
उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) के वरिष्ठ नेता पीयूष उपाध्य
उत्तर प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) के वरिष्ठ नेता पीयूष उपाध्याय को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर सोमवार को मऊ यूनिट कार्यालय में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समारोह में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फूल-मालाएं, अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष तेज प्रताप तिवारी ने कहा कि पीयूष के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि पीयूष उपाध्याय की सक्रियता, संघर्षशीलता और ईमानदार नेतृत्व के कारण ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
इस अवसर पर आर. पी. सिंह, शादाब खान, आदित्य पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, के. एन. तिवारी, राजीव सिंह, रामप्रवेश सिंह, अनिल कुमार यादव, विकास चंद्र पाण्डेय, अजय सिंह, रंजीत सिंह और पंकज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed