फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup overturns due to tire burst one dead many people injured in Mau

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा: टायर फटने से पलटी पिकअप, एक की मौत; सात लोग घायल

Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 13 Mar 2024 05:41 PM IST
सार

Mau Road Accident News: मऊ में बुधवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसा टायर फटने से पिकअप पलटने के कारण हुआ। मौके पर फोरलेन सुरक्षा दस्ता के साथ पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Pickup overturns due to tire burst one dead many people injured in Mau
Mau News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर गाजीपुर जनपद के वीरपुर से आजमगढ़ जा रही लोड पिकअप का टायर फटने से पलट गई। जिससे पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सूचना पर फोरलेन सुरक्षा दस्ता के साथ पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को रानीपुर सीएचसी पर लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से भी चार की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के खगड़िया और बेगूसराय जनपद के लोग सड़क बनाने वाली निर्माण कंपनी में काम करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे सभी आजमगढ़ जनपद के वीरपुर साइड पर काम कर रहे थे। इसके बाद वे आजमगढ़ जनपद के ही दूसरे साइड पर निर्माण से संबंधित सामान लेकर जा रहे थे। 
विज्ञापन


अभी वाहन रानीपुर थाना के विनोदपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा था कि अचानक पिकअप का अगला टायर फट गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार दीपक (19), रिषभ (19), सूरज (20), मिथिलेश (22), निवासीगण खगड़िया बिहार और अनंत (25) निवासी बेगूसराय बिहार और रजनीश (20) और गजांशु कुमार (19) निवासी खगड़िया बिहार घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को पूर्वांचल सचल दस्ता और पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद से रानीपुर सीएचसी पर लाया गया। रानीपुर सीएचसी पर ही गजांशु कुमार (19) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अनंत निवासी बेगूसराय को हल्की चोट आने पर सीएचसी पर उपचार किया गया। जबकि अन्य पांच को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिषभ, सूरज, मिथिलेश, निवासीगण खगड़िया बिहार और अनंत निवासी बेगूसराय को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दीपक को हाथ में चोट लगने पर उपचार के बाद छोड़ दिया गया।


क्या कहते हैं अधिकारी
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलट गया, पिकअप पर सात लोग सवार थे। दो को हल्की चोंटें और चार गंभीर रूप से घायल थे, जबकि एक की मौत हो गई।
-कंचन मौर्या, थानाध्यक्ष रानीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed