फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup crushed real brothers, one died

Mau News: पिकअप ने सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 05 Nov 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pickup crushed real brothers, one died
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रामकोला गांव के सामने हाईवे पर रविवार की सुबह छह बजे के करीब पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई घायल हो गया। दोनों बाइक से गोरखपुर में अपनी बहन के घर आ रहे थे। छोटे भाई को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के छपरा निवासी रविंद्र नाथ मल्ल के पुत्र आलोक मल्ल (29) के रूप में हुई है। जबकि, छोटा भाई नितेश मल्ल (26) घायल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई रविवार की सुबह बाइक से गोरखपुर आने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

अभी दोनों रामकोला गांव के सामने पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों भाई कुछ दूरी पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने आलोक मल्ल को मृत घोषित कर दिया, जबकि नितेश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घायल बेटे को नर्सिंग होम ले गए हैं। घटना की वजह पिकअप की तेज गति बताई जा रही है। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed