फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performed for Old Pension Restoration

पुरानी पेंशन बहाली के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM IST
mau
mau Updated Wed, 29 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Performed for Old Pension Restoration
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुधवार को बीएसए कार्यालय पर कार्य बहिष्कार को लेकर धरना प्रदर्शन करते विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शिक्षक। - फोटो : mau
राज्य कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के नेतृत्व में बुधवार को शिक्षक और राज्य कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से बीएसए कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने की। इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक इं. मनोज कुमार पाठक ने कहा कि जब तक बिना पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं कर दी जाती तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी समर्थन करते हुए बहाल करने का वादा किया था। पर अब ये लोग वादे से मुकर रहे हैं। कर्मचारी शिक्षक, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के सहजानंद सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो हम जेलों को भर देंगें। धरना सभा को मंच  के संयोजक रामाश्रय यादव, सहजानंद राय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, विवेकानन्द गुप्त, सहजनन्द सिंह, इं. विद्या सागर मिश्र, अमरजीत परिहार, अरविंद कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, अंजनी कुमार सिंह, अशोक राय,प्रवीण राय ,विनय राय ,सलमान हैदर ,नदीम, अरविंद यादव ,इं कमलेश यादव ,मुखलाल यादव, भारत भूषण सिंह, सिद्ध नाथ सिंह, परवेज अहमद आदि कर्मचारी शिक्षक नेताओं ने संबोधित किया। शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मण्डाव के समस्त शिक्षकों ने मनेेहन पांडेय के नेतृत्व में कलमबंद हड़ताल कर पुरानी पेंशन मांग का समर्थन किया। यहां सूर्य भान शर्मा, भानुमती, बेबी, प्रेम सागर, अलका, अब्दुला, मालती, शशि सिंह, अर्चना आदि धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ कृष्णानंद राय, अंजनी सिंह गुट से जुड़ेे परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों और मान्यता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक कार्य बहिष्कार में पूरी तरह शामिल रहे। मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी ब्लाकों को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार में भाग लिया। स्कूलों पर उपस्थित रहकर चाक डाउन हड़ताल की। इन विद्यालयों में पाठन पाठन प्रभावित रहा। ग्राम पंचायत ग्राम विकास, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, वन, सिंचाई, नलकूप, जिला पंचायत सहित अधिकांश विभागों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार में भाग लिया। विकास भवन में कई विभागों के कर्मचारियों के काउंटर दोपहर बाद खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में कुछ कर्मचारियों ने काम भी किया। घोसी ः क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन सामान्य दिनों की भांति हुआ। कार्यालयों में भी उपस्थिति सामान्य रही। स्वास्थ्य विभाग सहित कुछ विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। मुहम्मदाबाद गोहना ः परिषदीय स्कूलों को छोड़कर अन्य विभागों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed