{"_id":"594c00a34f1c1bd82e8b45f8","slug":"performed-by-transplanting-symbolic-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतीकात्मक धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतीकात्मक धान की रोपाई कर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क की पटरी पर जमा गंदे पानी में धान की रोपाई करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। घोसी विधानसभा क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर क्रांतिकारी झारखंडे राय यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष विवेक कुमार राय की अगुवाई छह सूत्री मांगो को लेकर अमिला-बोझी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास गुरुवार को लोगों ने सड़क के पटरी पर प्रतीकात्मक धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी घोसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अमिला में 87 लाख रुपए की लागत से बने नाला निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। पांडेयपार सब स्टेशन में तकनीकी खामी से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। कम बिजली मिलने से लोगों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है। पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस दौरान रिंकू, संदीप, विधिचन्द, प्यारेलाल, महेंद्र आदि शामिल रहे।