फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People show interest in literary works

साहित्यिक रचनाओं में लोगों ने दिखाई रुचि

Mon, 18 Dec 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ
अमर उजाला ब्यूरो / मऊ Updated Mon, 18 Dec 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
People show interest in literary works
नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
नेशनल बुक ट्रस्ट, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं वन विभाग मऊ तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त पहल पर पर्यावरण चेतना यात्रा सोमवार को सोनीधापा इंटर कालेज पहुंची। यात्रा का स्वागत प्रधानाचार्य मंजू राय ने किया।
विज्ञापन


  एसडीओ एके सिंह ने कहा कि सात दिवसीय इस यात्रा में मऊ जनपद का प्रत्येक अंचल साक्षी रहा है। इस यात्रा में प्रदर्शनी वाहन से लगभग 5000 लेखकों की साहित्यिक रचनाएं लोगों ने न सिर्फ देखी है बल्कि खरीदी भी है। राजीव रंजन ने कहा कि पूर्वांचल के विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण की ऐसी यात्रा संयोजित की गयी जिसमें प्रकृति ज्ञान का इतिहास बना तो वही प्राकृतिक संपदा का अध्ययन भी किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में नयी पीढ़ी के सामने जो आपदा का जो भय है उसे जानने का प्रयत्न किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा से आये रंगकर्मी सोहन ने कहा कि पूर्वांचल में गंगा व सरयू नदी का दर्शन हमें अभिभूत किया है। रंगकर्मी राम ने कहा कि पूर्वांचल लेखकों की धरा है नाटक प्रस्तुति के बहाने उन लेखकों की जन्मस्थली को स्पर्श करना हमारे सपने का सच होने जैसा है। रंगकर्मी रविन्द्र ने कहा कि मऊ में जो पानी की संपदा है अगर नही बचाया गया जैसे पानीपत पानी की दुर्दशा का शिकार हुआ है। करनाल से आई रंगकर्मी सरिता ने बताया कि हरियाणा तो अन्य उत्पादन में रिकार्ड बनाया है परंतु प्राकृतिक संपदा का अकाल बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि डीएफओ संजय विसवाल ने कहा कि सात दिनों कि इस यात्रा में 10000 लोगों ने भागीदारी की है तो वहीं आम नागरिकों व विद्यार्थियों ने लगभग एक लाख का पर्यावरण साहित्य खरीदा। इस अवसर पर विक्ट्री इंटर कालेज दोहरीघाट, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमीला, सर्वोदय इंटर कालेज घोसी, छोटे लोहिया महाविद्यालय          सूरजपुर, शहीद इंटर कालेज मधुवन और जवाहर नवोदय विद्यालय कसारा एवं सोनीधापा इंटर कालेज मऊ को पर्यावरण चेतना यात्रा के संयोजन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रेत्रीय वन अधिकारी मऊ के साथ-साथ डीसीएस के प्राचार्य डॉ एके मिश्रा, हिन्दी विभाग से डा सर्वेश कुमार पाण्डेय, डा कमलेश राय , घनश्याम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed