{"_id":"67c5c7c7cc7c01fe3e07ba5c","slug":"people-played-holi-with-flowers-with-radha-krishna-feast-was-organized-on-the-foundation-day-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News : राधा कृष्ण संग लोगों ने खेली फूलों की होली, स्थापना दिवस पर भंडारे का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News : राधा कृष्ण संग लोगों ने खेली फूलों की होली, स्थापना दिवस पर भंडारे का हुआ आयोजन
Mon, 03 Mar 2025 08:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:46 PM IST
सार
मां दुर्गा के मंदिर स्थापना दिवस के मौके पर फूलों की होली खेली गई। इसके साथ ही देवी जागरण का आयोजन किया गया जिससे पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
फूलों की होली खेलते कलाकार और भक्त
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मऊ नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर के 18वें स्थापना दिवस पर रविवार की रात भंडारा और देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की झांकी के दौरान फूलों की होली खेली। वहीं देर रात तक भक्ति जयकारों से पूरे क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जबकि लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर आयोजित देवी जागरण में प्रयागराज से आए तरुण चोपड़ा ग्रुप के कलाकारों ने भोलेनाथ, राधा-कृष्ण,मां दुर्गा, कृष्ण -सुदामा,ब्रज की होली सहित अन्य झांकियां प्रस्तुत किया। जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। वहीं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कलाकारों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान भी किया।
विज्ञापन
देर रात के झांकियों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुत दी और श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। इस दौरान मुख्य रुप से प्रकाशचंद राय,आनंद गुप्ता,अश्चनी बरनवाल,पप्पू बरनवाल,राजू बरनवाल,अरविंद सिंह,संजय मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन