फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People of population of more than 5 thousand are troubled by the jam

15 हजार से अधिक आबादी के लोग जाम के झाम से परेशान

Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
People of population of more than 5 thousand are troubled by the jam
नगर के फातिमा हॉस्पिटल रोड पर लगा जाम - फोटो : MAU
मऊ। जिले में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने व चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर भले ही प्रशासन द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर क्षेत्र के अति व्यस्त फातिमा अस्पताल रोड पर अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थिति यह है की मुख्य सड़क से 500 मीटर भीतर तक हर रोज भीषण जाम की स्थिति रहती है। यह स्थिति सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों और पटरी दुकानदारों के कारण उत्पन्न होती है। इसी मार्ग से होकर हर रोज 15 हजार से अधिक लोगों का आना जाना होता है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन स्थिति जस की तस पड़ी हुई है। यहां पर कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ दिनों के बाद ही नाली, नाले समेत सड़क के पटरियों के किनारे अतिक्रमण करके अस्थायी दुकानें लग जाती हैं। इसके लिए यहां पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ अस्पताल के मुख्य द्वार के पास ही सड़क के किनारे काफी संख्या में एम्बुलेंस और प्राइवेट वाहन भी खड़ा कर दिया जाता है। इससे नित्य ही घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ यहां पर लोग आए दिन गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन नगर में सभी स्थानों पर जाम व अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। फातिमा अस्पताल रोड पर लग रहे जाम की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed