फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People entered the house and beat them up over a land dispute, case filed against 5

Mau News: जमीन के विवाद पर घर में घुसकर मारपीट, 5 पर केस

Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
People entered the house and beat them up over a land dispute, case filed against 5
मधुबन। थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रह्लाद साहनी ने तहरीर देकर बताया कि बीते 25 जून की शाम 6 बजे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर लात-घूंसे, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने थाना मधुबन में लिखित तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने चंद्रकेश साहनी, लालधर, मोहित, लक्षमीना और धनेसरी देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच उपनिरीक्षक श्याम लाल यादव कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed