फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are getting helpless due to heat like May-June

मई-जून जैसी गर्मी से लोग हो रहे बेहाल

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
People are getting helpless due to heat like May-June
मधुबन। अप्रैल माह में मई-जून जैसी गर्मी पड़ने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग परेशान हैं। खासकर किसानों को इस समय काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खेतों की कटाई का दौर चल रहा है। ऐसे में गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप बाधा बनकर खड़ी है। होली के बाद से दिन में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक बना हुआ है। बहरामपुर निवासी सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि अप्रैल में तापमान इतना ज्यादा नहीं होता था। गांवों में बच्चे बुजुर्ग और घर के बाहर निकलकर खेती किसानी करने वाले लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। बिजली कटते ही लोग दरवाजा खिड़की खोलकर घरों से बाहर बरामदा या पेड़ों की छाया में शीतलता ढूंढ रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को इस कड़ी धूप में दूर जाकर परीक्षा देने को लेकर अभिभावक चिंतित है। दिघेड़ा निवासी किसान उदय प्रताप सिंह कहते हैं कि गेहूं की बालियों के तैयार हो रहे दानों में इस भीषण गर्मी और धूप से नुकसान होगा। वहीं इलेक्ट्रानिक दुकानों पर कूलर, पंखा, फर्राटा और एसी की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed