फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are falling ill due to temperature fluctuations

Mau News: तापमान में उतार-चढ़ाव से लोग हो रहे बीमार

Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to temperature fluctuations
मऊ। मौसम का उलटफेर किसानों की फसलों का प्रभावित करने के साथ लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम, बुखार के साथ वायरल की चपेट में आ रहे है। वहीं, बीमारियां फैलाने वाले बैक्टीरिया और वायरस के तेजी से पनपने से पाचन क्रिया पर भी असर पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। अस्पताल में रोज एक हजार मरीज आ रहे है। मौसम बदलने के साथ ही जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ अब सबसे अधिक एलर्जी के मरीजों की संख्या सामने आ रही है। निजी अस्पतालों में भी इसी तरह के मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल में नए मरीजों ने पर्चे बनवाए। इनमें मरीज एलर्जी और फंगस जैसे लक्षणों के आए। जिला महिला अस्पताल में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। इनमें सौ से अधिक एलर्जी के मरीजों ने दवा ली। जिला अस्पताल के फिजिशियन डा. शैलेष कुशवाहा कहते है कि दिन में गर्मी के बाद रात की सर्दी में थोड़ी सी भी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। सलाह दिया कि खानपान में संयम बरतने के साथ गर्म कपड़े जरूर पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed