फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   people against the lease

पोखरी का पट्टा किए जाने के विराेध में चक्काजाम

Sat, 31 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
people against the lease
 बड़रांव ब्लाक के बसारथपुर गांव में एक  पोखरी की जमीन का पट्टा कर दिए जाने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन



 इस दौरान ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे-29 पर चक्काजाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले चक्काजाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार से ग्रामीणों ने पट्टा को निरस्त किए जाने की मांग की और ज्ञापन सौंपा।
बड़रांव ब्लाक के बसारथपुर गांव में एक पोखरी का हाल में ही एक व्यक्ति को पट्टा कर दिया गया है।


इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वे गुस्से में आ गए और शुक्रवार को ग्राम प्रधान रामनिवास यादव एवं सपा नेता दीपक राय के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण गांव के निकट गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान ग्रामीण पट्टा को यथाशीघ्र निरस्त करने की मांग करने लगे। कहा कि एक तरफ सरकार पोखरियों एवं जल प्रणालियों को बचाने के लिए चिह्निकरण करा रही है


 तो दूसरी तरफ अधिकारी इन जमीनों का भी पट्टा करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। कहा कि इस पोखरी में न सिर्फ गांव के लोगों का पानी जाता है बल्कि इसे सिंचाई के भी काम में लिया जाता है।


 जाम की सूचना पाकर मौके पर दोहरीघाट पुलिस एवं तहसीलदार घोसी पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों को वह समझाने बुझाने का प्रयास भी किए


लेकिन ग्रामीण बिना पट्टा निरस्त होने की मांग पूरी होने पर जाम समाप्त नहीं कर पा रहे थे। काफी मानमनौव्वल के बाद ग्रामीण किसी प्रकार जाम समाप्त करने के लिए तैयार हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।



 जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाने से लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जाम करने वालों में मुख्य रूप से गांव के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed