फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pension demand

पेंशन के लिए देवकली विशुनपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pension demand
कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को कोपागंज ब्लाक देवकली विशुनपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पेंशन की मांग लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम केे सौंपा। समाजवादी पेंशन की जांच कराकर पात्रों को देने की मांग की।
विज्ञापन



प्रदर्शन कर रहे देवकली विशुनपुर गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें पूर्व की सरकार की योजना के तहत महामाया पेंशन मिलती थी। इसके बाद उसका नाम लक्ष्मीबाई पेंशन कर दिया गया। अब उसका नाम बदलकर समाजवादी पेंशन कर दिया गया है। इसके बाद से हम लोगों की पेंशन बंद कर दी गई।
विज्ञापन



 वहीं, उनका नाम पेंशन पात्रता की सूची से हटा दिया गया। प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया कि गांव के ऐसे लोगों का पेंशन का लाभ दिया जा रहा है जो पात्र ही नहीं हैं। वे विभागीय हेराफेरी के चलते सूची में नाम दर्ज करवाने में कामयाब रहे। वहीं, पात्रता रखने वालों का नाम विभागीय जांच में सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में गरीबों के सामने रोजीरोटी का संकट आ गया है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों के साथ मौजूद लोकदल के नेता देवप्रकाश राय ने मांग की कि गांव में खुली बैठक कराकर वहां पात्रता की नई सूची बनाई जाय।



 जिससे कि गरीब और पात्र लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मंजू, बरफी, कमलावती, रीना देवी, मनोज, रामप्रताप, रीता, मान्ती, समेला, देववंती, तेतरी देवी, कुमारी, संजू, विनोद कुमार, ममता, सविता, लालशा, मंजू, शिला, बरती आदि मौजूद रहीं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed