फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Peepsath's team captured the trophy by scoring one run off the last ball

अंतिम गेंद पर एक रन बनाकर के पीपसाथ की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Peepsath's team captured the trophy by scoring one run off the last ball
मऊ। अवध पब्लिक स्कूल की तरफ से रतनपुरा टी 10 कप का फाइनल मैच नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पीसीसी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह रहे। क्रिकेट के फाइनल मैच में रतनपुरा ब्लाक की अइलख तथा रतनपुरा प्रखंड के पीपरसाथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अइलख की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 117 रन बनाकर के प्रतिद्वंदी टीम को जीतने के लिए 118 रन का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन

इस बीच दर्शक दिल थाम करके इस रोमांचक मैच का आनंद लेते रहे ।तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पीपरसाथ टीम के बल्लेबाज शैलेंद्र ने आक्रमक बल्लेबाजी करके अंतिम गेंद पर एक रन जोड़ते हुए 118 रन बना कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। अंतिम ओवर का खेल काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रतिद्वंदी टीम को एक गेंद पर एक रन बनाना था, जिसे उसने बड़े ही आसानी से बना करके क्रिकेट खेल की ट्राफी को अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच दक्षिणांचल की पीपरसाथ टीम के आक्रमक बल्लेबाज शैलेंद्र ने अपने नाम किया। वही रतनपुरा प्रखंड के उत्तरांचल के अइलख की टीम के कप्तान मोनू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया।
विज्ञापन

पीपरसाथ के कप्तान विनोद यादव ने चमचमाती हुई ट्राफी को अपने कब्जे में कर लिया । आयोजक अवध पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अवध नाथ सिंह रहे। मैच के विशिष्ट अतिथि नेहरू इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ओंकार रहे। इनका स्वागत अवध इस अवसर पर आजाद धर्म प्रताप सिंह, कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू, धर्मेद्र गोस्वामी, अभिमन्यु सिंह, दीपक सिंह सचिव, टीपू सुलतान, विवेक विनोद दिनेश ओमप्रकाश मौर्य मानवेंद्र बहादुर सिंह सतवीर सिंह, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed