फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Payment of Rs 35 crore for construction material used in MNREGA stopped, no new work is being done

Mau News: मनरेगा में लगी निर्माण सामग्री का 35 करोड़ रुपये का भुगतान रुका, नहीं हो रहे नए काम

Fri, 04 Jul 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 35 crore for construction material used in MNREGA stopped, no new work is being done
मऊ। मनरेगा से मिलने वाले बजट के भरोसे ग्राम पंचायतों में बीते वित्तीय वर्ष में कई पक्के काम हुए, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया। इस वित्तीय वर्ष में मिले बजट से सिर्फ मजदूरी ही दी जा सकी है। निर्माण सामग्री का लगभग 35 करोड़ रुपये बकाया है। बिल्डरों ने गिट्टी, बालू, सिमेंट और सरिया देने से मना कर दिया है, जिससे प्रधान दूसरे नए काम नहीं करा पा रहे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस साल पूरे बकाये की सिर्फ 40 फीसदी धनराशि ही मिलेगी। ऐसे में अगले साल ग्राम पंचायत चुनाव होने हैं अब जो नया प्रधान बनेगा ये राशि उसके खाते में आएगी।
विज्ञापन

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) से आमतौर पर सड़क निर्माण, तालाब खोदाई सहित कई पक्के काम शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत 70 अन्नपूर्णा भवन, हाट बाजार, खेल मैदान, नाली, खड़ंजा, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण और स्कूलों की चहारदीवारी बनवाई गई। अब तक 300 अमृत सरोवर बनाए गए हैं। शासन स्तर से पक्के कार्यों में खर्च बजट का एक साल का दूसरे साल और दूसरे साल का तीसरे में भुगतान होता है। जिसके चलते नए काम शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इससे न केवल मजदूरों को नुकसान हो रहा है, बल्कि बीते आठ माह से जनपद की 645 ग्राम पंचायतों में विकास रुक गया है। जिले में मनरेगा के 1.86 लाख कार्डधारक सक्रिय हैं। 26 नवंबर से 25 हजार मजदूरों का 15 करोड़ रुपये भुगतान रुका था। इस वित्तीय वर्ष में बजट मिलते ही इनके साथ और मजदूरों का जून तक का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed