फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Patient dies during treatment, relatives accused of negligence

इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sat, 24 Oct 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Patient dies during treatment, relatives accused of negligence
मऊ। कोरोना संक्रमण काल में भी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही कम होती नहीं दिख रही है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को जिला अस्पताल के इंमरजेंसी में आया। जहां इलाज न मिलने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से नराज परिजनों ने इमरजेंसी गेट पर हंगामा करते हुए बवाल काटा। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी गायब हो गए।
विज्ञापन

दोहरीघाट के औराडाड गांव निवासी दिलीप ने बताया कि उसके पिता इंद्रदेव 60 के सीने में दर्द होने पर वह शनिवार की भोर में जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। आरोप लगाया कि पहले तो चिकित्सकों ने उसके पिता को भर्ती करने में पहले लापरवाही बरती गई। इसके बाद सुबह उसके पिता की कोविड जांच, ब्लड जांच कराने की बात कही और फिर इलाज करने को कहा, इसके बाद उसके द्वारा अपने पिता की जांच कराई गई। वह डाक्टर को दिखाने के लिए इधर उधर भटकता रहा, लेकिन उसके पिता को इलाज नहीं मिल सका। इसबीच दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही तथा अपने मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे। मृतक मरीज के परिजनों के नाराजगी भरे रवैया को देखते हुए ड्यूटी से गायब हो गए। इस बाबत सीएमएस डॉ. ब्रजकुमार का कहना है कि मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती हुआ था। शनिवार को जांच के दौरान संभवत हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed