फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Party determined to provide full rights to half the population

Mau News: आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के लिए पार्टी संकल्पित

Sat, 07 Oct 2023 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Party determined to provide full rights to half the population
मऊ। भाजपा के जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को एसआर प्लाजा भुजौटी में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अनुसूचित वर्ग और महिलाओं को पूरा अधिकार दिलवाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन

हर बूथ से महिला कार्यकर्ता निकले सरकार की जनहित योजनाओं से लोगों को अवगत कराए। कहा कि पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति को दरकिनार करते हुए लोक कल्याण की राजनीति की है। भाजपा अब बूथ से लेकर जिले तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में तत्पर देखना चाहती है। कहा कि महिला नेत्रियों को टोली बनाकर भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर संपर्क कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से उन्हें परिचित कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा कि अभी पिछले दिनों भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को आम जनमानस के बीच सफलता पूर्वक चलाया। पुनः नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे के कार्यक्रमों को भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ाएंगे। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि 29 अक्टूबर को गोरखपुर क्षेत्र में एक विशाल अनुसूचित सम्मेलन होेगा। प्रांतीय परिषद सदस्य छोटू प्रसाद तथा प्रीतुलता पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन रामाश्रय मौर्य ने किया। मौके पर मनोज राय, योगेंद्र राय, प्रवीण गुप्ता, अखिलेश तिवारी, उमेश पांडेय, राकेश मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed