फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pardahan cotton mill and indigenous cotton mill will be developed as an industrial park

औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित होगी परदहां काटन मिल और स्वदेशी काटन मिल

Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pardahan cotton mill and indigenous cotton mill will be developed as an industrial park
मऊ। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को कलेक्ट्रेट कैंपस जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक्सपोटर्स कान्क्लेव और एक्जीविशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक घोसी विजय राजभर और जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्यमिता विकास केंद्र व अन्य 200 से अधिक उद्यमियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 20 स्टाल लगाया गए। जिसमें भारत इंडस्ट्रीयल को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष सरफराजुद्दीन एवं सरकारी संस्थाओं के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विजय राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उद्योग प्रदेश बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार लोन देने की योजनाओं को लचीला बना रही है, जिससे प्रदेश में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हो। कहा कि परदहॉ काटन मिल और स्वदेशी काटन मिल को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने के लिए हम प्रयासरत हैं। जिससे कि जनपद के ओडीओपी उत्पाद को बढ़ावा मिलेगा। तकनीकी सत्र में डीजीएफटी, एमएएमई और उत्तर प्रदेश सरकार, बैंक से संबंधित, जीएसटी से संबंधित टोरेेंट गैस के प्रतिनिधि द्वारा गैस डिस्ट्रीब्यूशन के अपने पूर्वांचल प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा, नगरपालिकाध्यक्ष तैय्यब पालकी, राजेश कुमार चौधरी डीजीएफटी एमएसएमई वाराणसी, आजाद यादव अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, राम अनुज मिश्रा, उपायुक्त वाणिज्य कर, बालकृष्ण ठरड उद्यमी, अनमोल राय, मंत्री फेडरेशन आफ इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड मऊ, सगीर अहमद सहायक आयुक्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed