फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   paramparaagat sthaan par hee rakhee jaegee taajiya, poorv ke raaston se hee gujarega juloos

परंपरागत स्थान पर ही रखी जाएगी ताजिया, पूर्व के रास्तों से ही गुजरेगा जुलूस

Thu, 28 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
paramparaagat sthaan par hee rakhee jaegee taajiya, poorv ke raaston se hee gujarega juloos
मुहर्रम के मद्देनजर मुहम्म्दाबाद कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकार? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। अधिकारियों ने ताजिएदारों से कहा कि वह परंपरागत स्थानों पर ही ताजिए रखें। साथ ही जुलूस भी उसी रास्ते से ले जाएं जिस रास्ते से वह ले जाया जाता है। बैठक में तहसीलदार राहुल गुप्ता और क्षेत्राधिकारी कुमार नरेश ने सभी ताजियादारों और कमेटी के लोगो से परंपरानुसार मुहर्रम मनाने का अनुरोध किया। कहा कि सभी ताजियादार अपने परंपरागत जगह पर ही ताजिया रखें और परंपरागत रास्तों से ही उसे ले जाएं। किसी भी परिस्थिति में नए रास्ते या किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दें। क्षेत्राधिकारी ने कहा समाज में अमन चैन भाई चारा और शांति काम रखना हम सब की जिम्मेदारी है। कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और त्योहारों को जुलकर के मनाएं। इस दौरान कोतवाल शैलेश सिंह, पंकज यादव, सैयदर अली राजिब, डॉक्टर इनामुल्लाह, अबूजर मदनी, महमूद खान, मुहम्मद फरहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed