{"_id":"65d4efc4e5f1319f320f2ae8","slug":"papa-will-come-tired-so-i-had-prepared-rotis-before-sleeping-mau-news-c-295-1-mau1001-109065-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पापा थककर आएंगे, इसलिए सोने से पहले बनाई थी रोटियां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पापा थककर आएंगे, इसलिए सोने से पहले बनाई थी रोटियां...
विज्ञापन
हलधरपुर। पापा थककर आएंगे, इसलिए रात में सोने से पहले जगकर मैनें उनके लिए गर्मागर्म रोटियां बनाई थी। बड़ी हसरत थी कि जब पापा खाएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा, इन वाक्यों को बार-बार दोहरा रही अंशु की करूण क्रुंदन से गहना गांव का हर एक व्यक्ति सिहर उठा। दरअसल बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई तिलकारी गांव के पास सोमवार की बीती रात मिक्सर मशीन और बाइक की भिड़त में चार लोगों की मौत हो गई, इसमें गहना गांव के अंशु के पिता रामनक्षत और गांव के ही रामदरश भी शामिल हैं। सड़क हादसे में एक साथ दो घरों के मुखिया की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा गया।
बताया जा रहा है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना गांव निवासी शिवदरश (50) पुत्र सिंहासन और रामनक्षत्र (50) पुत्र राजपति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार को वह बलिया जिले में एक काम के सिलसिले में गए थे, जहां नगरा थाना के गोठाई तिलकारी गांव के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने में उनकी मिक्सर मशीन से लैस ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों के साथ इन दोनों की भी मौत हो गई। मृतक रामनक्षत्र की छोटी बेटी अंशु ने बताया कि उसकी पिता से बातचीत हुई तो उन्होंने देर रात लौटने की बात कही, इस पर उसने अपने पिता के लिए रात में ही आटा मढ़कर उनके लिए गर्मागर्म रोटियां बनाकर अपने छोटे भाई सतीश के साथ सो गई थी। सुबह इस उम्मीद से जगी कि वह अपने पिता से बातचीत करेगी कि वह कब लौटे, उन्होंने रोटियां खाई कैसा लगा, लेकिन उनकी मौत की सूचना मिली। घटना से मृतक के बेटी अंशु, बेटा सतीश के साथ विवाहित पुत्रिया रमिता, अनिता का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं 500 मीटर की दूरी पर शिवदरश की मौत की सूचना सुनकर उसकी पत्नी झुनिया देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। लोगों ने बताया कि मृतक रामदरश की तीन बेटियां रिंकू, प्रियंका, नीलम है, तीनों का विवाह हो चुका है। सबसे छोटी बेटी नीलम का विवाह चार माह पहले ही अपने सार्मथ्य से बढ़ चढ़कर किया था। जिससे उसके ऊपर कर्ज भी हो गया था, जिसे चुकाने के लिए वह दिनरात मेहनत कर रहा थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जाको राखे साईंया मार सके ना कोय की कहावत चरितार्थ कर गए लच्छीराम
हलधरपुर। रामनक्षत्र, रामदरश के साथ गांव के लच्छीराम भी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। बताया कि हादसे में वह मिक्सर मशीन के पीछे बैठे थे, जबकि रामनक्षत्र, रामदरश ट्रैक्टर के इंजन के पास बैठे हुए थे। हादसे के समय ट्रैक्टर चालक सहित पांच लोग बैठे थे, जिसमे तीन गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं मिक्सर मशीन पर बैठे लच्छीराम और किड़िहरापुरा निवासी एक मजदूर इस हादसे में बाल-बाल बच गए।