{"_id":"e3e8702ee3df64e3db5ed45b02fc0d0b","slug":"panic-in-the-village-police-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कार्रवाई से गांव में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की कार्रवाई से गांव में दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की बालिका से रेप के बाद उपजे तनाव से गांव के लोग दहशत में हैं। सोमवार को पथराव के बाद पुलिस ने गांव में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवकों को साथ ले गई। पथराव के आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव की महिलाएं और बच्चे पहले बालिका के साथ हुए रेप से भयभीत हैं, अब पुलिस की कार्रवाई से चिंतित।
कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका से रेप के बाद लोगों का गुस्सा पहले ही भड़का हुआ था। आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही हिरासत में ले लिया लेकिन वह चकमा देकर भाग गया।
सोमवार को संघर्ष में हालांकि ग्रामीणों के तरफ से ही प्रथम दृष्टय गुस्से में पथराव किया गया, लेकिन अब वह अपने और अपनी किस्मत के साथ ही पूरे प्रकरण में पुलिस कार्रवाई को कोस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर इस मामले में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करती तो यह नौबत ही नहीं आती।
विज्ञापन
सोमवार को संघर्ष के बाद कई महिलाएं पुलिस के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगीं कि उनके परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया जाए। घर की महिलाएं और बच्चे पुलिस की कार्रवाई को लेकर भयभीत हैं, वहीं उनके परिवार के पुरुष सदस्य घर छोड़कर फरार भी हैं।