फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic in riverside areas due to the surging Saryu River.

Mau News: सरयू नदी में उफान से तटवर्ती इलाकों में दहशत

Fri, 09 Oct 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Panic in riverside areas due to the surging Saryu River.
दोहरीघाट में बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
स्थानीय कस्बे से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर के दीवारों पर टकरा रही थी। नदी के उग्र रुख से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने से तटवर्ती इलाके के लोग राहत की सांस ले ही रहे थे कि नदी के जलस्तर में एक बार फिर उफान आने से लोगों की धड़कनें तेज हो गई है। नदी के घटने, बढ़ने के क्रम से लोग हैरान है। हालांकि नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 40 सेमी नीचे है। नदी की लहरों के भारतमाता मंदिर के टकराने से मुक्तिधाम, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

वहीं तटवर्ती इलाकों धनौली रामपुर, नईबाजार, नौली, बहादुरपुर, सरया, पतनई, गोधनी, बीबीपुर, जमीरा चौराडीह, बेलौली, सूरजपुर, रसूलपुर, महुआबारी सहित तटवर्ती इनाकों के लोगों को एक बार फिर बाढ़ आने की चिंता सताने लगी है। सरहरा गांव के लोग न चिंतित हैं। हालांकि यह क्षेत्र सिंचाई खंड आजमगढ़ में पड़ता है लेकिन क्षेत्र जनपद में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रिंस सिंह ने बतायाकि शुक्रवार को सरयू नदी का जलस्तर 69.50 मीटर रहा। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.40 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 40 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed