फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic in coastal areas due to surge in Saryu river

सरयू नदी में उफान आने से तटवर्ती इलाकों में दहशत

Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Panic in coastal areas due to surge in Saryu river
कई दिनों से घट रही सरयू नदी के जलस्तर में शुक्रवार को उफान आने से कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कन तेज हो गई है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों से टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों तथा तटवर्ती इलाकों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शुक्रवार को जलस्तर 69.90 मीटर पहुंच गया। जबकि बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.85 मीटर रहा। गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है। नदी के रौद्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहरें मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला और मुक्तिधाम पर संकट के बादल मंडराने लगा है। नवली गांव के पास कटान तेजी से कर रही है, जिससे कृषि योग्य जमीन नदी की धारा मे विलीन हो रही है। कटान पीड़ितों को भूमिहीन होने की चिंता सता रही है। नवली गांव के पास नदी की धारा महुला गढ़वल तटबंध से कुछ ही दूरी पर है। गांव से नदी की दूरी तीन किलोमीटर से अधिक थी, लेकिन जमीन कटती गई और दूरी घटती गई। वर्तमान में गांव से नदी की दूरी मात्र 70 मीटर से भी कम ही रह गई है। नदी प्रतिदिन कृषि योग्य भूमि लगभग आठ से दस बीघा जमीन काट रही है। कटान से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed