फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pandit Deendayal Upadhyay in hindi

राष्ट्र भक्त थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Tue, 25 Sep 2018 10:58 PM IST
mau
mau Updated Tue, 25 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay in hindi
बाल निकेतन स्थित भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष और अन्य। - फोटो : mau
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि वह राष्ट्र के सजग प्रहरी और सच्चे राष्ट्र भक्त थे। राय ने उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए कहा।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। उनका उद्देश्य था कि वे राष्ट्र को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचा देख सकें । यही वजह है कि विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर वह संघ में  शामिल हो गए। साथ ही जीवन परयंत देश और समाज के लिए काम करते 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर उनका पार्थिव शरीर रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। वह राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को  मुन्ना दुबे,भरत लाल राही, दीनबंधु राय, रमेश राय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अरिजीत सिंह, संगीता द्विवेदी, विजय राजभर, विनय कुमार, नीरज राही, कृष्ण कांत राय, मृत्युंजय द्विवेदी, अभिषेक राय,विनोद गुप्ता, राजीव पांडेय, प्रवीण कृष्ण, राकेश गुप्ता, सुनील यादव, संतोष वर्मा, राजेश भारद्वाज,सुधीर सोनकर, रामाश्रय भारद्वाज आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घोसी संवाददता के अनुसार नगर के पकड़ी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे । इसी कारण वो समाज में अंतिम पायदान पर अपना जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति का उत्थान के बारे में मंथन करते थे। इस अवसर पर डा.  नागेंद्र सिंह, सरोज सिंह, वीरेंद्र गुप्ता ,नवनीत चौरसिया, कवल गिरी ,अंबिका प्रसाद यादव, कल्पनाथ चौहान, हरेंद्र राजभर, प्रेमचंद वर्मा आदि उपस्थित रहे।  

नगर पंचायत मधुबन में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चेयरमैन और महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष माधुरी मद्घेशिया ने उन्हें उच्चकोटी का विचारक बताया। कहा कि  आज केंद्र सरकार उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में जुटी है। कार्यक्रम को राहुल दीक्षित ,बलवंत चौधरी ,पप्पु मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश यादव, विनोद मदेशिया, महेंद्र शर्मा, लालबहादुर मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे।


दोहरीघाट  संवाददाता के अनुसार बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय की 102 जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाकर माल्यापर्ण किया।  जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  कायर्सक्रम में श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेंद्र राय, डा. हरिश्चंद्र पटेल, संतोष राय, आशीष शर्मा, पप्पू सोनकर, पप्पू गुप्ता, मनोज कुमार, मिंटू राय, अशोक मोदनवाल आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed