फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panchayat elections, the BJP will sweep

पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगी भारी जीत

Mon, 13 Jul 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 13 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections, the BJP will sweep
 उत्तर प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलेगी। इसके लिए पार्टी महाजनसंपर्क अभियान में जुटी है। तमाम जगहों पर उम्मीदवार तक तय कर दिए गए हैं। पार्टी का लक्ष्य ग्राम सभा से लेकर जिला पंचायत तक जीत हासिल करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन



जहां तक चुनाव चिह्न की बात है तो वो फैसला प्रदेश संगठन को करना है। पार्टी पहले पंचायत फिर विधानसभा चुनाव में मठाधीशों का गुरूर जरूर तोड़ेगी। भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है क्योंकि हमारे पास है 11 करोड़ सदस्यों की वफादारी तथा प्रतिबद्धता। इन्हीं सदस्यों को अब कार्यकर्ता में तब्दील कर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन



यह विचार हैं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर के। वह वाराणसी से गोरखपुर जाते वक्त कसबे में भाजपा नेता डा एचएन सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को सरकार बनाने में कोई रुकावट नहीं है। जनता तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही चुनाव का एलान हुआ, परिवर्तन की बयार बहने लगेगी। भाजपा क्रमवार हर सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। माथुर ने कहा कि प्रदेश में खस्ताहाल कानून व्यवस्था का मुद्दा ही पार्टी को सत्ता हासिल करने में मददगार साबित होगी। प्रदेश में कहीं भी कानून व्यवस्था ठीक नहीं है।


 महिलाएं अपने घरों के आसपास सुरक्षित नहीं हैं तो युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। पंचायत चुनाव में धांधली रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर तैयारी कर रखी है। आने वाले पंचायत चुनाव में भारी जीत से जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। माथुर ने कहा कि अभी हमने बिहार में महागठबंधन का गुरूर तोड़ा है।



विधान परिषद के चुनाव में हमें बड़ी जीत हासिल हुई है। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी को बकवास बताया और कहा कि भाजपा में अन्य पार्टियों के मुकाबले गुटबाजी न के बराबर है। आईपीएस अमिताभ ठाकुुर के बारे में उन्होंने कहा कि इसे देखना कानून का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed