{"_id":"5b2fe8064f1c1b684d8b83d3","slug":"palika-reached-14th-position-in-cleanliness-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में पालिका 14वीं पायदान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में पालिका 14वीं पायदान पर पहुंचा
mau
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में सफल हुई नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में नगरपालिका को देश के 4023 शहरों में से 272 वां, प्रदेश में 14 वां और मंडल में पहला स्थान मिला है। शनिवार को क्यूसीआई द्वारा जारी की गई सूची से इस बात की जानकारी होने पर नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी खासे उत्साहित हैं। अब कर्मचारी नगर पालिका को टाप टेन की श्रेणी में लाने को जुट गए हैं। इसके लिए मलबा निस्तारण यंत्र लगाने के साथ नगर क्षेत्र में जगह-जगह यूरिनल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने शनिवार को स्वच्छता सर्वे की रेटिंग जारी किया। इसमें नगर पालिका को देश भर के 4023 शहरों में 272 वां स्थान मिला है। जबकि बीते वर्ष 2017 में जारी हुई सूची में मऊ नगर पालिका 370 पायदान पर था। इस बार के रेटिंग में प्रदेश के 65 शहरों में मऊ को 14 वां स्थान और मंडल में प्रथम रहा। नगर पालिका के अधिकारियों की मानें तो यदि मलबा निस्तारण यंत्र यहां रहा होता तो नगर पालिका प्रदेश के शहरों की सूची टाप टेन की श्रेणी में जरूर आता।
बताते चलें कि िपहली बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2016 में हुआ था। तब मऊ की स्थिति काफी बदतर थी। 2017 के सर्वे में 370 वां स्थान पाया था, इस बार 2018 की सूची में देशभर में 272 और प्रदेश में 14वां तथा मंडल में प्रथम स्थान पाया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्र ने बताया कि शहर की जनता का सहयोग मिला तो 2019 के सर्वे में मऊ पूरे देश की सूची में टाप टेन में शामिल होगा। नपा अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने अपेक्षा किया कि शहरवासी और कर्मचारी 2019 के सर्वे के लिए अभी से तैयारी कर पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
तैयब पालकी ने कहा कि शहर में यूरिनल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है, मलवा निस्तारण यंत्र लगाने के लिए जमीन की तलाश जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिलेगी।