फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PACS secretaries submitted mass resignation

पैक्स सचिवों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा

Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
PACS secretaries submitted mass resignation
मऊ। वर्षो से बकाया वेतन तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता की तरफ से उत्पीड़न किए जाने के विरोध में पैक्स सचिवों ने बृहस्पतिवार को विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सामूहिक इस्तीफा देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिले में 92 साधन सहकारी समितियां हैं। समितियों पर तैनात सचिवों का वेतन वर्षो से बकाया चल रहा है। वर्षो से बकाया वेतन का भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करने के बजाय एस्मा लागू कर दिया गया है। परेशान समस्त सचिवों ने विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा देकर आरपार लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया। साथ ही सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पैक्स सचिव कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी उप्र के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि पैक्स सचिवों का वेतन वर्षो से बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान करने की मांग को लटकाया जा रहा है। संगठन के महामंत्री प्रभुनाथ यादव ने कहा कि वेतन भुगतान की मांग करने पर उत्पीड़न की कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed