फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Oxygen plant mandatory in 50 bedded private hospitals

50 बेड के निजी अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट अनिवार्य

Fri, 24 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant mandatory in 50 bedded private hospitals
मऊ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले में 50 से ज्यादा बेड वाले निजी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोविड मरीजों को जरूरत के समय ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी इसके लिए सभी अस्पतालों निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

जिले के छह 50 से ज्यादा बेड वाले अस्पतालों को कोविड की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आक्सीजन प्लांट लगवाना अनिवार्य होगा। जिले में लेवल वन तथा लेवल टू अस्पताल को अप टू डेट करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तेजी दिखाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद मरीजों को बेड के लिए भागदौड़ न करनी पड़े और तुरंत इलाज मिले, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा छह निजी अस्पतालों की सूची तैयार कराई की गई है। इसके साथ ही कोविड अस्पताल के रूप में तैयार करने के लिए अन्य अस्पतालों की भी सूची तैयार की जा रही है। जहां आईसीयू सहित गंभीर मरीजों के इलाज से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी। जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग यहां इलाज, जांच आदि व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में सभी अस्पतालों को कोविड प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि कोविड के संक्रमण से बचने के लिए सभी मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, सामाजिक दूरी के साथ खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा सभी को अनिवार्य रूप से कोविड टीके की दोनों डोज लगवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

इस मामले में सीएमओ एसएन दूबे ने बताया कि कोराना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए 50 से अधिक बेड के निजी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से आक्सीजन प्लांट लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड अस्पताल बनाने को लेकर कार्य किया जा रहा है। तीसरी लहर से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed