फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outrage among traders and weavers due to making Kopaganj a halt

Mau News: कोपागंज को हाल्ट बनाने से व्यापारियों बुनकरों में आक्रोश

Mon, 26 Dec 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Outrage among traders and weavers due to making Kopaganj a halt
कोपागंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन को हाल्ट का दर्जा देने पर विरोध शुरू हो गया है। सोमवार की दोपहर में भाजपा नेता वीरेंद्र गुप्ता नेतृत्व में कोपागंज रेलवे स्टेशन के पास क्षेत्रीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने स्टेशन का दर्जा देने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी को ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि नगर के बुनकरों की साड़ियां आंध्र प्रदेश, बंगाल, कर्नाटक आदि प्रदेशों में जाती हैं। कोपागंज जनपद की प्रमुख कृषि मंडी है, जिसके चलते बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों का आयात होता है। दोहरीघाट-इंदारा रेल खंड पर सबसे ज्यादा आय देने वाला रेलवे स्टेशन कोपागंज ही रहा है। साजिश के तहत कोपागंज रेलवे स्टेशन को हाल्ट का दर्जा दिया जा रहा है। सुभासपा नेता संतोष पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में नगर पंचायत कोपागंज का विस्तार हुआ है। इसकी आबादी करीब तीस हजार है। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों का कस्बे से सीधा जुड़ाव है। यहां साड़ी का कारोबार होता है, जिसके लिए कच्चा माल बाहर से मंगाया जाता है और यहां से साड़ियां बाहर भेजी जाती हैं। ऐसे में कोपागंज को हाल्ट बनाना पूरी तरह से गलत है। इसके बाद लोगों ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर कोपागंज रेलवे स्टेशन को स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग की। इसमें राजन गुप्ता, अमृतलाल जायसवाल, ध्रुव वर्मा, मनोज कश्यप, रामकेवल निषाद, मूलचंद सोनकर, संतोष पटेल, स्वतंत्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed