{"_id":"65e3744e02a31ed82f0e7844","slug":"order-to-file-case-against-five-including-manager-mau-news-c-295-1-mau1001-109603-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रबंधक सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
मऊ। न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार सिंह ने जामिया आलिया अरबीया आलिया मदरसे का 50 लाख रुपये निकाल कर व्यवसाय में लगाने तथा मदरसे की पोखरी को फर्जी तरीके से लाभ कमाने के उद्देश्य से पट्टा करने के मामले में प्रबंधक सहित पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला को दिया है। साथही एफआईआर की प्रति 24 घंटे के अंदर कोर्ट में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मामले के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अलहदादपुरा मोहल्ला निवासी नुरुल हक पुत्र मोहम्मद मुस्तफा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। इसमें प्रबंधक मौलाना मजहर अहसन अजहरी, मौलवी जकी अहमद, मोहम्मद खालिद, शमशाद अहमद और मौलवी इमरान को आरोपी बनाया।
वादी का कथन है,कि वह जामिया आलिया अरबीया आलिया नगर मदरसा का सदस्य है। प्रबंधक मौलाना मजहर अहसन अजहरी मदरसे के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण मदरसे को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। विरोध करने के बाद बावजूद मजहर अहसन अजहरी अपने सहयोगियों के साथ जाली फरेब करके लाभ लेने के लिए मदरसे का 50 लाख रुपये निकाल कर अपने व्यवसाय में लगा लिए और मौलवी जकी अहमद मदरसे की पोखरी को गलत तरीके से लाभ लेने के लिए अपने नाम पट्टा कराकर धन उगाई कर रहे हैं। सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रभारी निरीक्षक दक्षिणटोला को मामले की एफआईआर दर्ज कर विधि अनुसार विवेचना करने का निर्देश दिया। तथा एफआईआर की प्रति न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।