फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposition parties held a 'Jan Aakrosh' (public outrage) rally.

Mau News: विपक्षी दलों ने निकाली जन आक्रोश रैली

Thu, 08 Oct 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties held a 'Jan Aakrosh' (public outrage) rally.
मर्यादपुर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में विरोध जुलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। संवाद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कस्बे में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न दलों के कार्यकर्ता दुबारी मोड़ पर एकत्र हुए। यहां से जन आक्रोश रैली निकाली गई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बनिया बान तिराहे पर पहुंचे। यहां डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छीना-झपटी भी हुई। पुलिस एक पुतला अपने कब्जे में लेकर ले जाने में सफल रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों के अलग-अलग समूहों ने पोस्टर और पुतलों को फूंका। इससे मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, वोट चोर, गद्दी छोड़, एक-एक वोट की रखवाली, लोकतंत्र की जिम्मेदारी आदि नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छीना-झपटी भी हुई। पुलिस एक पुतला अपने कब्जे में लेकर ले जाने में सफल रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों के अलग-अलग समूहों ने पोस्टर और पुतलों को फूंका। इससे मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगड़ी विधायक डाॅ. एचएन सिंह पटेल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। आरोप लगाया कि यह सब केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा और उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, कांग्रेस नेता देशचंद्र पांडेय, आप नेता विजय कुमार यादव, अप्पू मौर्य और चंद्रमणि यादव गुड्डू आदि ने संबोधित किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय शंकर यादव, राजेश यादव, इंद्र कैलाश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed