फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   OP Rajbhar's roar in Mau: Said- 'Afzal Ansari's main role in my becoming MLA'

मऊ में OP Rajbhar की हुंकार: बोले- 'मेरे विधायक बनने में अफजाल अंसारी की मुख्य भूमिका'

Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 04:08 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बसपा, सपा तथा भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। जहां तीन पार्टियों पर शिक्षा नीति पर घेरते हुए कहा कि आप लोग  गुगल बाबा से पूछ लो कि तेलांगना शिक्षा नीति के बारे। जवाब मिलेगा कि जहां बीते कई वर्ष में सैकड़ों कॉलेज खुले, लेकिन अपने यहां क्यों नहीं, बीएसपी की सरकार थी, सपा की सरकार थी, वर्तमान में भाजपा की, लेकिन इस पर बात क्यों नहीं।

विज्ञापन
OP Rajbhar's roar in Mau: Said- 'Afzal Ansari's main role in my becoming MLA'
मऊ के कोपागंज में ओपी राजभर की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के कोपागंज में शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं विधायक हूं, गाजीपुर के जहुराबाद से। अफजाल अंसारी के सहयोग से विधायक से , जितना भी विरोध कर लो, मैं चाहे किसी भी पार्टी में जाऊ लेकिन यह नहीं भूल सकता कि अफजाल भाई की एक आवाज से बीस हजार वोट मिले थे। यह बात शनिवार की देर शाम कोपागंज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia: बलिया में गरजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- 'बजरंगबली पर बैन लगाने वालों को माफ नहीं करेगी दुनिया
विज्ञापन

उन्होंने बसपा, सपा तथा भाजपा पर जमकर कटाक्ष किया। जहां तीन पार्टियों पर शिक्षा नीति पर घेरते हुए कहा कि आप लोग  गुगल बाबा से पूछ लो कि तेलांगना शिक्षा नीति के बारे। जवाब मिलेगा कि जहां बीते कई वर्ष में सैकड़ों कॉलेज खुले, लेकिन अपने यहां क्यों नहीं, बीएसपी की सरकार थी, सपा की सरकार थी, वर्तमान में भाजपा की, लेकिन इस पर बात क्यों नहीं। इस दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जी हो या गृहमंत्री हम किसी से नहीं डरते हैं। कहा कि याद होगा मैं सरकार से अलग था, मुख्तार भाई जेल में थे, मैं सीना ठोककर मिलने गया था। कोई कुछ भी कहे दोस्ती है तो है। इस दौरान आखिरी में अपने संबोधन में कहा कि  अगर मैं मुसलमान के घर पैदा हुआ होता तो आज मुख्यमंत्री होता। बोले कि सभी पार्टियां  मुसलमानो को सिर्फ अपना जागीर समझती रही और इनके वोट से मलाई काटते रहे  अगर आप साथ दो तो आपके लिए कानून बनवाकर आपको  सहूलियतें दिलवाने में कोई कोर कसर नही छोडूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed