फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'

Ballia: बलिया में गरजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले- 'बजरंगबली पर बैन लगाने वालों को माफ नहीं करेगी दुनिया

Sun, 07 May 2023 02:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 May 2023 02:22 PM IST
सार

प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बलिया में जनसभा की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'
बलिया में गरजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के टाउन हाल में नगर पालिका बलिया से भाजपा प्रत्याशी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के समर्थन में आयोजति जनसभा में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बजरंगबली पर वैन लगाने वालों को दुनिया माफ नहीं करेगी। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। कांग्रेस ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया था कि राम जन्म का कोई प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन

Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बलिया का नाम पूरे देश व विश्व में है। 2014 के पूर्व देश में भ्रष्टाचार वाली सरकार थी। अधिकतर मंत्री लूट खसोट में जेल में थे। भाजपा की सरकार में कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। पुलवामा अटैक में नरेंद्र मोदी ने सेना को छूट दी। जवानों ने पाकिस्तानियों के सैकड़ो कैम्प उजाड़ दिए। हमारा अभिनंदन जहाज सहित पाकिस्तान में गिर गया था। लोगों ने कहा कि वो मारा जाएगा। नरेंद्र मोदी के कारण अभिनन्दन ससम्मान वापस लौटे।  सूडान में गृह युद्ध चल रहा है, प्रधानमंत्री के कारण भारतीयों से भरी जहाजें आ रही हैं। देश में पंडित दीनदयाल का सपना सकार हो रहा है। कच्चे मकान वालों को पक्का मकान मिला है।  सभी घरों में शौचालय बनवाने का काम किया, महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। जलजीवन के माध्यम से हर घर को नल से जोड़ा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
अमृत योजना चलाकर नगरों को स्वच्छ किया जा रहा है। गरीब के घर पहले बीमार होने पर गहने व जमीन बिक जाते थे। अब पांच लाख का आयुष्मान कार्ड पर इलाज हो रहा है। किसानों सम्मान दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं को खत्म करने का काम किया है। सपा के लोग खाली प्लाट और मकान का नारा देकर कब्जा करने का काम करते थे। आज बेटियां सुरक्षित हैं। 90 प्रतिशत स्कूल कायाकल्प योजना से बेहतर व सुंदर बने हैं। आज हर गांव में पंचायत भवन बना है, जिसमे सचिव बैठ रहे हैं। पहले जिले में बत्ती रात या दिन में आती थी, आज जनरेटर शोपीस बने हैं। पूर्वाचल एक्सप्रेस से बलिया के लोग चार घंटे में लखनऊ पहुंच जा रहे है। मेडिकल कालेज व अस्पताल के सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन

Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'
देवरिया के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया में लठैत पार्टी के नाम से जानी जाती है सपा
देवरिया के भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भृगु बाबा की पावन धरती को नमन किया। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देवरिया में समाजवादी पार्टी को लठैत पार्टी कहते है। क्योंकि जहां कमजोर गरीब दिखा लाठी के बल पर उसकी जमीन कब्जा कर लेते हैं। बहुत लोग सिनेमा देखना छोड़ दिए क्योंकि 2017 के बाद बॉलीवुड सिनेमा दिखा। अब 2022 के बाद हॉलीवुड की फ़िल्म योगी आदित्यनाथ दिखा रहे है। प्रदेश में आज बड़े माफियो में शुमार अतीक व अशरफ को मिट्टी में मिलाने का काम किया।

Deputy CM Brijesh Pathak roared in Ballia, said- 'The world will not forgive those who banned Bajrangbali'
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
खुलेंगी घोटाले की फाइलें, पूर्व मंत्री का जेल जाना तय
 परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया नगर पालिका में 1995 के बाद कमल का फूल खिलने जा रहा है। पहले यहां विकास की धारा रोकने का षड्यंत्र किया जाता था। नगर में चार प्रत्याशियों को गुरू घंटाल लड़ा रहे हैं।
हमारे भी 30 लोग चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन आज सभी सन्तलाल को चुनाव लड़ा रहे हैं। सीवरेज योजना का करोड़ों खाने के कारण ये शोपीस बना हुआ है। तीन वर्षों तक लगातार जलजमाव से नगर डूबा रहा, नाली को ऐसा बनवाऊंगा की आने वाली पीढ़ी याद करेगी। आज इतनी बढ़िया सड़कें बन रही है जो इसके पूर्व नहीं बनी। सीवरेज के लिए अधिकारियों ने 135 करोड़ मांगा था। हमने 271 करोड़ दिए। 150 करोड़ शुद्ध पानी के लिए लाए हैं। पूर्व मंत्री नारद राय संजय के साथ धोखा कर रहे हैं। कटहल नाले में 1972 के बाद रेगुलेटर लग रहा है। अब पानी का बहाव तेज होगा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल में 10 बेड डायलिसिस के बढ़ाने का काम किया। बलिया में बाईपास बन रहा है। फेफना से हल्दी तक फोरलेन बनेगा। 201 करोड़ में भृगु कॉरिडोर बन रहा है। बहुरूपियों के बहकावे में नहीं आना है। अभी मैं जय मिश्रा हत्याकांड की फाइल खुलाऊंगा। बलिया में मुख्तार अंसारी को कौन बुलाता था, व्यापारियों के यहां मुख्तार का फोन किसके कहने पर जाता था। पूर्व मंत्री के एक-एक घोटले की फाइल खुलेगी, जेल जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed