फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   onsumers will be deprived

आधे से अधिक उपभोक्ता होंगे वंचित

Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
onsumers will be deprived
मऊ। उज्जवला योजना के उन्हीं लाभार्थियों के बैंक खातों में रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य के लिए रुपये आ रहे हैं। जो सिलेंडर पाने के समय से नियमित रूप से रसोई गैस के सिलेंडर लेते रहे हैं। बहुत से उपभोक्ताओं के खातों में रुपये तो आए भी हैं लेकिन खातों से काफी दिनों से लेन देन न होने के कारण वे रुपये नही निकाल सके। सोमवार को कई महिलाएं बैंक शाखाओं पर यह पता लगाने के लिए गईं तो इनमें कई को पता चला कि रुपये तो आए हैं लेकिन उन्हें इसे निकालने के लिए केवाईसी देनी होगी। केवल सक्रिय उपभोक्ताओं के बैंक खातों में एक सिलेंडर की कीमत के 820 रुपये आए हैं। इन्हें खर्च कर लेने के बाद क्रमश दो महीनों में बारी बारी से रुपये आएंगे। जिले में उज्जवला योजना के कुल तीन लाख पांच हजार 34 लाभार्थी हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश ने पहली बार सिलेंडर पाने के बाद गैस खत्म हो जाने पर दुबारा गैस नही लिया। नये प्रावधान के अनुसार उनके खातों में रुपये नहीं आएंगे। जो उपभोक्ता सक्रिय रहे हैं उन्हीं के खाते में एक सिलेंडर के रुपये आए हैं। अब महिलाएं इसकी जानकारी के लिए बैंक पहुंच रहीं। मधुबन तहसील के पूर्तिगाढ़ा उसुरी गांव निवासी सविता, खीरीकोठा निवासी ऊषा देवी और माधुरी ने बताया कि उनके खातों में 820 रुपये आए हैं। काझा निवासी सुरसती ने बताया कि उसके खाते में 820 रुपये आए हैं लेकिन खाता बंद है। केवाईसी जमा करने पर मिल पाएंगे। दौलसेपुर की ऊषा और लोहाटिकर की कलावती ने बताया कि उनके खातों में भी रुपये आए हैं लेकिन अब केेवाई सी जमा करने पर ही मिल पाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु कुमार द्विवेदी ने बताया कि जो सक्रिय लाभार्थी हैं उन्हीं के खातों में एक सिलेंडर की रकम आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed