{"_id":"69d0066b0cee6b05680f0e0f","slug":"only-son-dies-in-road-accident-police-arrives-after-an-hour-mau-news-c-295-1-mau1002-143323-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत, एक घंटे बाद पहुंची पुलिस
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतकधर्मेद्र सिंह
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव में बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे सड़क दुर्घटना में धर्मेंद्र सिंह (32) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
रानीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार की शाम पिता शैलेश सिंह से पांच हजार रुपये नगद लिए और मुहम्मदाबाद गोहना किसी निमंत्रण में जाने की बात कही। शाम छह बजे पिता को रानीपुर बाजार में छोड़कर मुहम्मदाबाद के लिए निकल गए।
परिजनों को रात 11 बजे सड़क दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिली। कोतवाली क्षेत्र के भाटीकला गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 269 किमी पॉइंट सर्विस लेन पर सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। उतनी देर तक खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा रहा।
शव की स्थिति देखकर लग रहा था कि किसी वाहन ने पहले टक्कर मारी, जिससे धर्मेंद्र बाइक से नीचे गिर गए और फिर वाहन उन्हें कुचलते हुए चला गया। उनका दायां हाथ और पैर दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त थे, सिर और गर्दन से खून बह रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र माता-पिता के इकलौते बेटे थे। परिवार में माता-पिता, पत्नी सरोज सिंह, बेटी आरवी (6) और आठ माह का बेटा देवांश है।
सीसीटीवी खोलेगा राज, हत्या या दुर्घटना
पिता शैलेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को नाली के विवाद में गांव निवासी एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। बेटे ने मुहम्मदाबाद गोहना जाने की बात कही थी, लेकिन शव भाटीकला गांव के पास मिला। घटनास्थल से 100 मीटर दूर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जबकि एक कैमरा घटनास्थल पर भी मौजूद है। कैमरे की फुटेज से घटना का सही कारण पता चल पाएगा।
रात में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-केके वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक