फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only six out of 61 cases received on the Sampoorna Samadhan Diwas were resolved.

Mau News: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 61 मामलों में से छह का ही निस्तारण

Sun, 05 Oct 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Only six out of 61 cases received on the Sampoorna Samadhan Diwas were resolved.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई करते जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र
मऊ। जिले भर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 61 शिकायतों में से छह का ही निस्तारण किया जा सका। सबसे अधिक राजस्व की शिकायतें आईं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में हुआ। जनसुनवाई के दौरान 26 शिकायतें मिलीं। जिनमें से दो शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। दो शिकायतों के निस्तारण के लिए मौके पर टीम भेजी गई। शिकायतों में से 11 राजस्व विभाग, तीन पुलिस एवं शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा। विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने राजस्व, पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें। पीड़ितों को न्याय दिलाने में लापरवाही ना करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मधुबन में आई 21 शिकायतें
मधुबन : तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ प्रशांत नागर की अध्यक्षता में हुआ। 21 फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे जिसमें से मौके पर 4 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह भी रहे।
विज्ञापन

घोसी : स्थानीय तहसील के सभागार में एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें बारिश के चलते मात्र 14 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर एक भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जिनमें राजस्व विभाग से 6, विकास विभाग से 2, पुलिस विभाग से 3, नगर पंचायत से 1, विद्युत निगम से 1 और आपूर्ति विभाग से 1 मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed