फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 10 out of 95 children attend

95 बच्चों में से 10 ही उपस्थित

Mon, 10 Jul 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Mon, 10 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Only 10 out of 95 children attend
नगर क्षेत्र के अलीनगर प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से पूछताछ करते डीएम ऋषिरेंद्र कुमार।
जिलाधिकारी ने सोमवार को कोपागंज के कई प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वास्तविकता का सच जानने निकले। प्राथमिक विद्यालय खालिस पुर में 95 बच्चों का नामांकन है, लेकिन सिर्फ दस छात्र ही सकूल आए थे। प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिलीं।  अली नगर के प्राथमिक विद्यालय में नामांकित 230 छात्रों के सापेक्ष महज 88 छात्र  और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 157 के सापेक्ष 40 छात्र मौजूद मिले। आठवीं कक्षा के छात्र भूगोल , हिंदी और पर्यावरण के बारे में आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे सके। डीएम ने इस पर काफी नाराजगी जताया। डीएम ने बीएसए , एबीएसए और प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी  सबसे पहले 12.10 बजे  कोपागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर पहुंचे। इस विद्यालय पर 95 बच्चों का नामांकन है लेकिन स्कूल में मात्र 10 बच्चे ही उपस्थित मिले। यहां  सहायक अध्यापक सुधा जायसवाल विना प्रार्थना पत्र स्वीकृत कराए ही अनुपस्थित मिली। यहां एमडीएम रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी थी। यहां  95 बच्चों का नामांकन है लेकिन 6 अध्यापकों की वहां तैनाती है। इसके बाद डीएम प्राथमिक विद्यालय अलीनगर पहुंचे। वहां पर 230 नामांकन पाया, लेकिन इसके सापेक्ष 88 बच्चे उपस्थित मिले। यहां 6 अध्यापक उपस्थित मिले।
विज्ञापन



इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में 157 बच्चों का नामांकन पाया, लेकिन केवल 40 छात्र ही मौजूद रहे। यहां पर आठ शिक्षक तैनात हैं। अलीनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के क्लास में पर्यावरण पढ़ाया जा रहा था। डीएम ने पर्यावरण के बारे में बच्चों से पूछा गया तो कोई बच्चा जवाब नहीं दे पाया ।इसी प्रकार कक्षा आठ के बच्चों से हिंदी एवं भूगोल के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज एवं प्रधानाध्यापक खालिसपुर की प्रधानाध्यापिका ऊषा राय तथा सहायक अध्यापक सुधा जायसवाल का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। डीएम ने इसके साथ ही इन सभी का वेतन रोकने का निर्देश भी दिया। संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक पढ़ाई सुनिश्चित कराने की हिदायत दी। डीएम ने  बीएसए को सख्त निर्देश दिया      कि विद्यालयों में प्रतिदिन भ्रमण करें एवं गुणवत्तापर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed