फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online registration system launched at CHC Badraon, causing inconvenience to many patients

Mau News: सीएचसी बड़रांव में शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, कई मरीज परेशान

Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Online registration system launched at CHC Badraon, causing inconvenience to many patients
अमिला। बड़रांव ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करने का प्रचार प्रसार न होने से कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को काउंटर पर पंजीकरण कराने पहुंचे मरीजों से आधार कार्ड मांगा गया, लेकिन मरीज नहीं दे पा रहे थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीज राजू, विजय लक्ष्मी और तीरथराज यादव ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण की जानकारी नहीं थी। अब पर्ची ऑनलाइन बन रही है। आधार कार्ड मांगा जा रहा था। बिना पूर्व सूचना के व्यवस्था लागू किए जाने से उन्हें दिक्कत हुई। इस बाबत सीएचसी बड़रांव के अधीक्षक डा. अशोक कुमार का कहना था कि शासन की व्यवस्था के तहत अब मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जा रहा है। मरीजों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी जा रही है। मरीजों की ऑफलाइन पर्ची बनाकर इलाज किया जा रहा है, जिससे किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed