फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One more action on mafia mukhtar ansari gang associates property will confiscated in Mau DM ordered

एक और कार्रवाई: मऊ में मुख्तार अंसारी के सहयोगियों की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त, डीएम ने दिया आदेश

Sat, 20 Nov 2021 10:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 20 Nov 2021 10:47 PM IST
सार

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के सहयोगियों पर मऊ में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्तार के दो सहयोगियों की 2 करोड़ 15 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त करने का डीएम ने आदेश दिया है।
 

विज्ञापन
One more action on mafia mukhtar ansari gang associates  property will confiscated in Mau DM ordered
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्तार अंसारी के सहयोगियों पर मऊ जिला प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम जिलाधिकारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार के करीबियों की 2 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक शराब माफिया की 66 लाख की संपत्ति जब्त होगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होकर धनार्जन से संपत्ति क्रय करने के तीन प्रकरणों में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्क करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इसमें अभियुक्त विनोद यादव निवासी दौलसेपुर, थाना रानीपुर का ट्रैक्टर, एक बाइक और पत्नी के नाम से की भूमि जब्त होगी। इसका अनुमानित मूल्य 66.10 लाख रुपये है। दूसरे अभियुक्त सुरेश सिंह निवासी पकड़ी, थाना घोसी की पत्नी और भाई के नाम से भीटी में खरीदी गई भूमि व उस पर निर्मित भवन, जिसका मूल्य 1.80 करोड़ है, को जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः माफिया मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: लखनऊ स्थित करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने रवाना हुई आजमगढ़ की पुलिस

किसी भी अपराधी पर होगी कठोरतम कार्रवाई

डीएम ने बताया कि इसी तरह शराब माफिया महमूद अहमद निवासी हकीकतपुरा, थाना-दक्षिण टोला, जनपद मऊ के कई दोपहिया व चार पहिया वाहन जब्त होंगे जिनकी कीमत 33.11 लाख है। इन तीनों आरोपियों से अनुमानित 2.79 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी अपराधी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देने वाले व्यक्ति अथवा उनसे संरक्षण पाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, रिश्तेदार के वाहनों को हड़पने का मामला


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed