{"_id":"69f8eaeed61e92987e0b33b4","slug":"one-killed-three-injured-in-collision-between-two-bikes-mau-news-c-295-1-mau1025-144950-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
रामपुर बेलौली थाना के मधुबन-बेल्थरा रोड स्थित फतहपुर मंडाव बाजार में रविवार शाम करीब तीन बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में इश्तेयाक अहमद (48), आकिब (22), मुरारी बारी (29) और मंटू (28) घायल हो गए।
सभी को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मंटू की मौत हो गई।
फतेहपुर निवासी इश्तेयाक अहमद अपने पुत्र आकिब के साथ बाइक से बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाजार में पहुंचे, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार मुरारी बारी निवासी ससना बहादुर, थाना उभाव, जनपद बलिया और पीछे बैठे बभनियाव निवासी मंटू भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर मंटू को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रोहन राकेश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।