फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One found infected in the investigation report of 1736 suspects in the district

जिले में 1736 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में एक मिला संक्रमित

Tue, 15 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
One found infected in the investigation report of 1736 suspects in the district
मऊ। जिले में संक्रमण का ग्राफ खत्म होता दिख रहा है। सोमवार को जहां दो हजार से अधिक संदिग्धों जांच में कोई मरीज नहीं मिला था। वहीं मंगलवार को 1736 संदिग्धों की जांच में केवल एक मरीज मिला। वहीं सात मरीजों ने संक्रमण को मात देकर अपने घर लौटे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में आरआरटी टीमों द्वारा 1005 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की। इसमें नगर क्षेत्र से 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला। जबकि आजमगढ़ से आई 735 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं होम आईसोलेशन में उपचार करा रहे सात मरीज मंगलवार को स्वस्थ्य हो गए। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 8,286 पहुंच गई है। इसमें 8,118 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। 76 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। वर्तमान में सक्रिय 92 मरीजों में से 37 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed