{"_id":"62eea198f09cfe679e6a9c62","slug":"one-day-salary-of-seven-teachers-stopped-mau-news-vns667982483","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
शासन प्रशासन की तरफ से तमाम जांच पड़ताल के बाद भी शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। शिक्षक विद्यालय आने के बजाय अपने निजी कार्य मेें व्यस्त हो जा रहे हैं। यह मामला मोबाइल लोकेशन से हुई जांच में खुलासा हुआ है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर मोबाइल लोकेशन से अलग-अलग तिथियों पर जांच करने पर चार ब्लाकों के चार परिषदीय विद्यालयों के सात शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति की जांच के लिए मोबाइल लोकेशन प्रक्रिया शुरू कराई है। इसके लिए कार्यालय मेें एक लिपिक की तैनाती की गई है। मोबाइल लोकेशन में एक अगस्त 2022 को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के बिलौवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पप्पू यादव, इसी विद्यालय के शिक्षक उपेंद्र यादव अनुपस्थित मिले। परदहां ब्लाक क्षेत्र के सनेगपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र उर्मिला पाल एक अगस्त 2022 तथा रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के तेंदुली स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र अजय कुमार गायब मिले। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नई बाजार स्थित कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक रामरेखा उपाध्याय चार अगस्त को गायब मिले। इसी विद्यालय के शिक्षक श्वेता राय तथा अंजली राय अनुपस्थित मिले। इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुुमार सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।