फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One arrested from bus stand on charges of extortion

Mau News: रंगदारी वसूली करने के आरोप में बस स्टैंड से एक गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
One arrested from bus stand on charges of extortion
स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को रंगदारी एवं गुंडा टैक्स वसूली के आरोप में एक व्यक्ति को बस स्टैंड से हिरासत में लिया है। वहीं छापामारी के दौरान दो अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। फरार दोनों अभियुक्तों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मधुबन पुलिस को पिछले कई दिनों से बस स्टैंड के पास अवैध वसूली, गुंडा टैक्स एवं रंगदारी मांगे जाने की शिकायत मिल रही थी। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने बस स्टैंड एवं आसपास के जगहों पर दबिश दी। यहां से उमेश त्रिपाठी निवासी तिनहरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से वसूली के रूप में अर्जित किए गए चार हजार एक सौ सत्तर रुपये बरामद हुए। वहीं दबिश की सूचना पाकर दो अन्य अभियुक्त दीपक पांडेय निवासी दोषपुर जजौली, अजय पांडेय निवासी परशुरामपुर मौके से फरार हो गए। वहीं इस गिरफ़्तारी के संबंध में मधुबन प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश के क्रम में कार्यवाही की गई। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। दो अन्य मौके से फरार हो गए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। तीनों के खिलाफ गुंडा एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed